sukhwindar singh sukhu biography:सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी

26 मार्च 1964 को हिमाचल के ग्राम भबरण पोस्ट कितपाल तहसील नादौन जिला हमीरपुर में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 दिसम्बर 2022 (रविवार) को हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगें।हिमाचल में हमीरपुर के नादौन विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे cm sukhwindar singh sukhu का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम रसील सिंह है जो हिमाचल रोडवेज के ड्राइवर रह चुके है तथा इनकी माता का नाम संसार देइ है। ये अपने चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर थे। llb तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले इस राजनेता का मुख्य पेश वकालत है।इन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के NSUI के बैनर तले की थी। इस मंच से किसी न किसी रूप से वो आज भी जुड़े हुए हैं।यदि आप हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू के सम्बंध में विस्तार से जानना चाहते हैं तो किर्पया लेख पर बनें रहें।

सुखविंदर सिंह सुख्खू फोटो
सुखविंदर सिंह सुख्खू फोटो

सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं?

देश की राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को अभी तक सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री के विषय में कोई जानकारी नहीं थी।लेकिन हिमाचल के लोग इस नाम को अच्छी तरह से जानते है हिमाचल प्रदेश में सुक्खू को जनता के प्रति समर्पित ,युवा एवं जुझारू कांग्रेस नेता के रूप में पहचाना जाता है सुखविंदर सिंह सुक्खू जी अपने छात्र जीवन में एन एस यू आई के राज्य इकाई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद रहे सुख्खू जी 1998 से सन 2008 तक हिमाचल राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद को भी शुशोभित कर चुके हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रारंभिक जीवन

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi– मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण सुक्खू जी को अपने प्रारंभिक जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था अपने पिता का हाथ बटाने तथा अपनी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई को जारी रखने के लिए सुखविंदर जी को शिमला मेंकुछ समय दूध भी बेचना पड़ा था।लेकिन आपने हार नहीं मानी और हमेशा संघर्ष करते रहे आपके संघर्षों का ही नतीजा था की यूनिवर्सिटी में आपके संघर्षों को देखकर कांग्रेस ने आपको एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। हिमाचल राज्य के अंदर कुछ ही दिनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि एक संघर्षशील जुझारू राजनेता की बन गई थी एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुक्खू जी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा लगातार और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए अंत में सन 2022 में हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

सुखविंदर सिंह सुक्खू की शिक्षा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल कसुम्पटी शिमला से प्राप्त की उसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिये गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजोली में एडमिशन ले लिया जहां से आपने कानून की पढ़ाई को पूरा किया और एलएलबी की डिग्री हासिल की।शिमला विश्विद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम ए) की डिग्री प्राप्त की। ये बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत ही निपुण थे।

सुखविंदर सिंह सुख्खू की जीवनी पर एक नजर

नामसुखविंदर सिंह सुख्खू
जन्मतिथि26/03/1964
जन्मस्थानहमीरपुर (हिमाचल)
उम्र58 वर्ष
पिता का नामरसील सिंह
माता का नामसंसार देई
पत्नी का नामकमलेश ठाकुर
बच्चों के नाम2 पुत्री
भाई का नामराजकिशन
पेशाराजनेता

सुखविंदर सिंह का राजनैतिक सफर

सुखविंदर सिंह जी ने करीब 40 वर्ष पहले कांग्रेस के विद्यार्थि विंग यानी की छात्र इकाई N S U I की सदस्यता ग्रहण की थी।तब से वो आजतक कांग्रेस के आजीवन सदस्य बनें रहे जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह को 1989 में छात्र इकाई का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनाया।1998 से 2008 तक आप हिमाचल के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने, शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद निर्वचित हुए,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव निर्वचित हुए,सन 2013 में हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को शुशोभित किया, हमीरपुर के नादौन विधानसभा से चार बार विधायक निर्वचित हुए (2003,2007,2017 एवं 2022) कांग्रेस को 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर आपको नेता विधायक दल चुना गया 11 दिसम्बर 2022 को सुखविंदर सिंह जी हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में सपथ लेंगें।

सुखविंदर सिंह सुख्खू जीवन परिचय वीडियो क्रेडिट the lallantop

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • 1989 में एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष
  • 1998 में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
  • शिमला नगर निगम पार्षद निर्वचित
  • पुनः शिमला नगर निगम पार्षद निर्वाचित
  • 2003 में विधायक निर्वचित हुए
  • 2007 में पुनः विधायक निर्वचित हुए
  • 2007-12 कांग्रेस विधायक दल सचेतक बनाये गए
  • 2017 में पुनः विधायक निर्वचित हुए
  • 2017 में व्यापार सलाहकार समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य के पद पर न्युक्ति
  • 2022 हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए
  • 2022 हिमाचल विधानसभा चुनाव में नादौन से विधायक निर्वाचित हुए और 11 दिसंबर 2022 को हिमाचल के 15 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रमुख योजनाएं

जैसा की आप सबको मालूम है कि हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख नेता श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 11 दिसंबर 2022 को पहली बार हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है इसलिए अभी तक माननीय श्री मुख्यमंत्री के द्वारा किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई है। किंतु सुखविंदर सिंह ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में यह जरूर कहा है कि चुनाव में उनके एवं उनकी पार्टी के द्वारा किए गए सभी वादों को बहुत ही जल्द पूरा किया जाएगा। इसलिए सुक्खू जी की योजनाओं को जानने के लिए हमें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

हेमंत सोरेन का सम्पूर्ण जीवन परिचय

FAQ

सुखविंदर सिंह सुख्खू कौन हैं?

सुखविंदर सिंह सुख्खू एक भारतीय राजनेता है जो कांग्रेस पार्टी के सिम्बल पर हिमाचल से 5 बार विधायक निर्वचित हो चुके हैं इसके साथ साथ वो हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ 11 दिसम्बर 2022 को लेंगे।

सुखविंदर सिंह कितना शिक्षित हैं?

सुखविंदर सिंह एम ए और एल एल बी हैं।

सुखविंदर सिंह का जन्म कब हुआ था?

26 मार्च 1964 हिमाचल के हमीरपुर में

सुखविंदर सुख्खू की पत्नी का नाम क्या है?

कल्पना ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम क्या है?

सुखविंदर सिंह सुक्खू

1 thought on “sukhwindar singh sukhu biography:सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी”

Leave a Comment

%d bloggers like this: