Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनायें

ईश्वर ने मनुष्य को बहुत से अनमोल तोहफ़ों से नवाजा है। लेकिन देखा जाए तो ईश्वर का सबसे अनमोल तोहफा जो उसने मनुष्य को दिया है ।वो मनुष्य का स्वास्थ्य है।आज कल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी। में गलत खान पान व गलत लाइफ स्टाइल जीने के कारण मनुष्य ईश्वर के इस अनमोल तोहफे को संभाल पाने में असमर्थ साबित हो रहा है।जिसके फलस्वरूप मनुष्य का शरीर बहुत सी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होता जा रहा है।गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हो जाने पर मनुष्य स्वयं तो मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान होता ही है।इसके अलावा मनुष्य अपने परिवार को भी आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होने पर विवश कर देता है।मेरी नजर में मनुष्य के उचित खानपान,सही आदतों व संयमित आहार की ठीक ढंग से जानकारी न होने के कारण। इन सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसलिए हम अपने इस पोस्ट के माध्यम से लोगों को Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनायें विषय पर जानकारी देंगे।पोस्ट में बताए गए जीवन के जीने की सही आदतें, सेहत के लिए सयमित आहार,एवं अपने आसपास उपलब्ध हेल्थी संसाधनों का इस्तेमाल करके आप अपने शरीर को निरोगी रख सकते हैं व जीवन का लुत्फ उठा सकते हैं।

Health kaise banayen

सयंमित जीवन शैली से Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनायें

स्वस्थ शरीर को पाने की लालसा सभी के मन मे होती है।इसीलिए हर व्यक्ति ये जानना चाहता है। कि हम आपनी Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनायें।।तो यहाँ पर आपलोग जान लीजिए कि रहन-सहन के संयमित जीवन को अपनाकर हम अपने शरीर को सुस्त दुरुस्त रख सकते हैं। शरीर में आने वाली तमाम बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। जिसके लिए हमें कुछ खास तरीकों से अपने जीवन को संयमित करना पड़ेगा। और कुछ कड़े अनुशासनों का पालन करना पड़ेगा।यहाँ बताये गए ऐसे ही कुछ खास आदतों को अपना कर आप भी अपने शरीर को हेल्थी रख सकतें हैं।जो इस प्रकार हैं-

1-अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है पूरी नींद

अच्छे स्वास्थ्य को पाने के लिए पूरी नींद का सोना बहुत ही जरूरी है।इसलिए व्यक्ति को कम से कम रात में 6 से 7 घण्टे नींद लेना चाहिए।और हो सके तो दोपहर में लन्च या खाने के बाद 1 घंटा नींद लेना अतिआवश्यक है। अच्छी नींद लेने से शरीर से तनाव थकान दूर हो जाता है। एवं मनुष्य को मानसिक संतुष्टि मिलती है। जो अच्छा स्वास्थ्य बनाने में काफी मददगार है। इसलिए हमें फालतू के कामों में ना फंसते हुए रात में जल्दी सो जाना चाहिए। जिससे कि सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने में आसानी हो। अच्छी नींद लेने से शरीर में विशेष प्रकार के हारमोंस का निर्माण होता है जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभप्रद है।

2- अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है सुबह जल्दी उठना

जो लोग यह सोंचते रहते हैं।कि “Health kaise banayen” उन लोगों को चाहिए कि सुबह सूर्य उदय से पहले अपने बिस्तर को छोड़ दें। क्योंकि सुबह के समय वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है।इसलिए सुबह उठने से शरीर को फ्री में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा मिल जाती है। इसके अलावा सुबह जल्दी उठने से आपको फिटनेस संबंधी वर्कआउट करने का अच्छा समय मिल जाता है। सुबह उठने से मस्तिष्क तनाव रहित रहता है जिसके कारण पूरे दिन आपके शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है।

Morning walk se Health kaise bnayen

चेहरे को बनायें चमकदार/घर पर बनायें फेसपैक

3- अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन का नियमित समय


भोजन का नियमित समय अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सुबह का नाश्ता हमें 7:00 या 8:00 बजे के बीच में अच्छी तरह कर लेना चाहिए। व दोपहर का लंच 12:00 से 1:00 बजे के बीच में तथा रात का खाना 8:00 से 9:00 बजे के बीच में हर हाल में कर लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त बीच-बीच में भी कुछ ना कुछ पौष्टिक चीजें को खाते रहना चाहिए।भोजन का एक नियमित समय होने की वजह से शरीर को नियत समय से जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते रहते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं।

4-अपने शरीर को नशे की लत से बचाना

किसी भी तरह का नशा हमारे शरीर के लिए मीठे जहर के समान है। कहते हैं कि नशा और अच्छा स्वास्थ्य दोनों कभी साथ साथ नहीं रहते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि या तो नशा ही रहेगा या फिर अच्छा स्वास्थ्य ही रहेगा। क्योंकि हर प्रकार के नशे की सामग्री में अल्कोहल कैफ़ीन वह कई प्रकार के रसायन मिले होते हैं। जो हमारे शरीर के किडनी मस्तिष्क और फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। जिसकी वजह से हमारे शरीर में अति कष्टकारी कैंसर समेत अन्य तमाम तरह के रोग जन्म ले लेते हैं। नशे की बेकार आदतों की वजह से हमारा शरीर अत्यंत कमजोर व समय से पहले बूढ़ा हो जाता है। इसलिए हमें चाहिए जितना हो सके उतना नशे की लत से दूर रहें। और अपने शरीर को तमाम तरह के रोगों से बचाए रखे।

सयंमित आहार से Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनायें

हमारे शरीर का स्वस्थ या अस्वस्थ बने रहने में सबसे बड़ी भूमिका हमारे द्वारा खाया जाने वाला भोज्य पदार्थ होता है। हमारे देश भारत की एक बहुत बड़ी आबादी अभी भी भोज्य पदार्थों के अच्छे न्यूट्रिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं रखती है। जिसके कारण यहां के लोगों में नियमित आहार लेने का प्रचलन बहुत कम देखने को मिलता है। इसी के कारण हमारे देश भारत में बीमारियों का ग्राफ जैसे कि पेट की बीमारी मोटापा एवं कैंसर जैसी भयानक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। यदि हम अपने खाए जाने वाले भोज्य पदार्थों की न्यूट्रिएंट्स सही जानकारी रखते हुए संयमित आहार लेटे हैं। तो हमारा शरीर बहुत ही जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। उच्च गुणवत्ता के न्यूट्रिएंट्स वाले कुछ भोज्य पदार्थों की जानकारी इस प्रकार है।


1- शाकाहारी भोजन से Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनाएं

जो लोग शाकाहारी हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं। लेकिन वह तमाम तरह की भ्रांतियों और गलतफहमीयों के चलते यह सोचते हैं। शाकाहारी भोजन से अपने स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है। तो ऐसे लोगों को मैं कहना चाहूंगा की शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। क्योंकि इसके अंदर तमाम तरह के विटामिंस कार्बोहाइड्रेट एवं प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। कुछ उच्च गुणवत्ता के शाकाहारी भोजन पदार्थ की जानकारी आप लोगों को देना चाहता हूं ।जिनको आप अपने खाने के मैन्यू में शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ व निरोगी रख सकते हैं।

हरी सब्जियों से Health kaise bnayen


हरी साग सब्जियों से Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनाएं

हमारे भारत देश में हर तरह की ताजी हरी साग सब्जियां पूरे वर्ष भर उपलब्ध रहती हैं। इनका सेवन करके हम अपने स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं कुछ महत्वपूर्ण व गुणवत्ता से परिपूर्ण हरी साग सब्जियों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. आलू Potato आलू में अत्यधिक मात्रा में खनिज तत्व जैसे कि पोटैशियम कैल्शियम लोहा फास्फोरस पाए जाते हैं इसके अलावा विटामिन ए विटामिन बी विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होते हैं कार्बोहाइड्रेट जैक सेथिन जैसेव केरोटेनोड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी है
  2. पत्ता गोभी मैं विटामिंस सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से पत्ता गोभी कैंसर हृदय रोग मोतियाबिंद एवं शरीर में लगातार होने वाले दर्द के रोगों में काफी ज्यादा फायदेमंद है
  3. फूलगोभी Cauliflower फूल गोभी के अंदर प्रोटीन कैल्शियम फास्फोरस निकोटीन एसिड जैसे खनिज खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं इसके अलावा विटामिन ए विटामिन सी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी गठिया बाई पेट दर्द ह्रदय रोग से बचाने का कार्य करते हैं
  4. लौकी Bottle gourd लौकी के अंदर कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम पोटेशियम जिंक जैसे खनिज होते हैं एवं विटामिन ए व विटामिन सी जी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को मधुमेह एवं पाचन संबंधी बीमारियों से दूर रखते हैं इसके अलावा यह सब्जी मोटापा को कम करने का काम करती है

ताजे फलों के सेवन से Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनाएं


हमारे देश भारत की जलवायु इतनी सर्वोत्तम है। कि दुनिया में पाए जाने वाले सभी प्रकार के फल लगभग लगभग यहां पर पैदा होते हैं। जो अमेरिका ब्रिटेन व यूरोपीय देशों के लिए एक सपने के समान है। इसलिए ईश्वर के दिए हुए इस अनमोल तोहफे को हम अपने डाइट में शामिल करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। और अच्छी काया प्राप्त कर सकते हैं। पोषणता से परिपूर्ण कुछ गुणवत्तापूर्ण फलों के नाम व काम इस प्रकार हैं-

Health kaise banayen/www.ayodhyadarshan.fun

ड्राई फूड्स से Health kaise banayen/ हेल्थ कैसे बनाएं


हमारे अपने लोकल बाजारों में बहुत से ऐसे ड्राई फूड्स मौजूद हैं। जिनमें स्वास्थ्य वर्धक शक्तियां भरी पड़ी हैं। लेकिन हम उचित न्यूट्रिएंट्स के जानकार ना होने के चलते। इन बेशकीमती चीजों से कोसों दूर हैं। इसलिए हमें सही न्यूट्रिएंट्स की जानकारी लेकर के ऐसे ड्राई फूडस को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।जिससे कि हमारा शरीर अच्छे से ग्रोथ कर सके। इसीलिए हम आपको यहां पर कुछ गुणवत्तापूर्ण ड्राई फूड्स के नाम लिख रहे हैं। जिनका इस्तेमाल आप भी अपने स्वास्थ्य को ठीक करने में कर सकते हैं।

3 thoughts on “Health kaise banayen/हेल्थ कैसे बनायें”

Leave a Comment

%d bloggers like this: