Benifit of morning walk- पैदल चलने के फायदे/तरीका

बेहतर जिंदगी जीने के लिए एक बेहतर शरीर की जरूरत होती है। और बेहतर शरीर बनाने के लिए हमें अपने शरीर पर फोकस करना पड़ता है। शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ व्यायाम योगा व अच्छी डाइट को लेना पड़ता है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से पैदल चलने का व्यायाम (जिसे हम एरोबिक एक्सरसाइज व ब्रिस्क वॉक भी कहते हैं) को जानेंगे। यह एक तरीके का कार्डियो वर्कआउट भी है। जिस काम को करने के बाद शरीर से पसीना आए उसे व्यायाम की श्रेणी में रखा जा सकता है। हमें बेहतर शरीर पाने के लिए। प्रत्येक दिन लगभग 4.5 की स्पीड से कम से कम 40 मिनट तक ब्रिस्क वाक करना चाहिये।इस व्यायाम से हमें ह्रदय रोग, मधुमेह(सुगर/डायबिटीज)से राहत मिलती है।इसके अलावा ये वाक हमारे दिमाग को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने। एवं हमारे शरीर मे रक्तचाप को मेंटेन करने में मददगार होती है।Benifit of morning walk/पैदल चलने के फायदे और इस वाक को करने का तरीका इस प्रकार है•••

पैदल चलने के फायदे

बहुत सारे शोध अध्ययन से जानकारी प्राप्त हुई है। की प्रत्येक दिन यदि हम मॉर्निंग वॉक जिसे ब्रिस्क वॉक भी कहा जाता है। करने से हमारे शरीर को शारीरिक व मानसिक लाभ वजन कम करने, हृदय रोग, रक्तचाप, डायबिटीज, गठिया बाई, एवं जोड़ों के दर्द आदि घातक बीमारियों से राहत मिलती है। जिसको हम यहां पर विस्तार से जानेंगे।

man walking along road in forest
Photo by Ugur Tandogan on Pexels.com

मानसिक रोग से बचाव/Benifit of morning walk

सुबह सूर्य उदय के समय यदि हम प्रत्येक दिन 30 से 40 मिनट तक तेज गति से पैदल चलने का एक्सरसाइज करते हैं। तो इससे हमारी मानसिक स्थिति को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। क्योंकि सूर्य उदय के समय वातावरण में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा उपलब्ध होती है। जो हमारे शरीर को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। तेज गति लगभग 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 30 से 40 मिनट लगातार चलने पर शरीर में ब्लड सरकुलेशन अच्छे से होता है। जिसके कारण हमारा शरीर मानसिक रूप से मजबूत रहता है।

रक्तचाप से बचाव

रक्तचाप के विषय पर हजारों शोध हुए हैं। जिसका निष्कर्ष यह निकला है। कि अगर हफ्ते में चार से 5 दिन ब्रिस्क वॉक (तेज पैदल चलना जिससे कि शरीर में से पसीना आ जाए) करने से हमारे शरीर में रक्तचाप संतुलित रहता है। जिसके कारण हमारा शरीर रक्तचाप जैसी बीमारियों से महफूज रहता है। एवं दिन भर ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है।

हृदय रोग से बचाव/Benifit of morning walk

वर्तमान समय में हृदय रोग महामारी का रूप ग्रहण कर चुका है। इससे बचने के लिए हमें इस कार्डियो एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक दिन 40 से 45 मिनट तक तेज कदमों से चलने की वजह से। हमारे शरीर की कैलोरी काफी तेजी से कम होती है। और इससे हमारे रक्त से (एल डी एल )खराब कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है। जिसकी वजह से हमारे हृदय की रक्त वाहिनीयों में वसा का जमाव नहीं हो पाता है। वसा का जमाव हृदय के आसपास ना होने की वजह से। हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। एवं उच्च गुणवत्ता के साथ में पूरे शरीर में रक्त संचार करने का अपना काम करता है। इसीलिए हमें ब्रिस्क वॉक पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक दिन 40 से 45 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करके। हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। और अपनी बेशकीमती जान व पैसों को इस कार्डियो एक्सरसाइज की सहायता से बचा सकते हैं।

ब्लड शुगर या डायबिटीज से बचाव

हफ्ते में 5 से 6 दिन लगभग आधा घंटे तक तेज चलने (ब्रिस्क वाक) से हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा संतुलित रहती है। जिसके कारण हमारा शरीर ब्लड शुगर या डायबिटीज जैसी भयानक बीमारियों से महफूज रहता है। आज के वर्तमान समय में ब्लड शुगर या डायबिटीज जैसी बीमारियां भी महामारी का रूप धारण कर चुकी हैं। इसलिए बताए गए इस उपाय से हम इन बीमारियों से महफूज रह सकते हैं। और अपनी जिंदगी को शांति मय बना सकते हैं।

मोटापा कम करने में सहायक

स्वास्थ्य मामलों के संबंध में आज भारत के अंदर मोटापा बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। जिसका ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसीलिए मोटापा को कम करने के लिए लोग काफी ज्यादा परेशान हैं।और अपना बेशकीमती पैसा व समय गलत जानकारियों की वजह से व्यर्थ में बर्बाद कर रहे हैं। जबकि मोटापा जैसी इस बीमारी को ब्रिस्क वॉक (पैदल चलने) से काफी हद तक कम किया जा सकता है। मोटापा या वजन कम करने का ये एक बेहतरीन तरीका है। मोटापा कम करने के लिए इस एक्सरसाइज के अलावा भी अन्य चीजों पर गौर करना पड़ेगा।जैसे कि संतुलित आहार योगा आदि।

हेल्थी शरीर कैसे बनायें

नींबू से रूसी को कहें बाय बाय

जोड़ों के दर्द से बचाव

प्रत्येक दिन 30 से 40 मिनट तक तेज कदमों से चलने पर।हमारे प्रत्येक जोड़ों का मूमेंट अच्छे से हो जाता है। जिसकी वजह से हमें जोड़ों में दर्द महसूस नहीं होता है। थोड़ी देर तक तेजी से चलते रहने की वजह से। हमारे शरीर में रक्त का संचार भी तेजी के साथ पूरे शरीर में होता है। जिसकी वजह से भी हमें जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। गठिया बाई के मरीजों को इस ब्रिस्क वॉक को जरूर अपनाना चाहिए।

Benifit of morning walk- पैदल चलने का तरीका

  • पैदल चलने की स्पीड लगभग 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की होनी चाहिए।
  • शरीर की क्षमता अनुसार कम से कम 30 से 40 मिनट या उससे अधिक पैदल चलना चाहिए।
  • पैदल चलने के लिए अच्छे किस्म के जूतों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
  • पैदल चलने के लिए मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन करना चाहिए। गर्मियों में हल्के कॉटन के कपड़े व सरदियों में 2 से 3 लेयर में बने हुए ट्रैक सूट आदि का उपयोग करना चाहिए।
  • वाक को शुरू करने से पहले 10 से 15 मिनट पहले हल्का वार्म अप कर लेना चाहिए। जिससे कि हमारा शरीर धीरे-धीरे गर्म हो।
  • ब्रिस्क वॉक खत्म करने के उपरांत में हमें थोड़ी देर आराम कर लेना चाहिए। ताकि हमारा शरीर आगे की गतिविधियों के लिए अच्छे से तैयार हो सके।

ध्यान रखने योग्य बातें

  1. ब्रिस्क वॉक करते वक्त अपने सिर को सीधा ऊपर रखें।
  2. अपनी नजरों को नीचे रखने की बजाय सामने की ओर रखें।
  3. गर्दन कंधे कूल्हे पीठ आदि को ढीला रखें।
  4. हाथ अच्छी तरीके से घूमने चाहिए। व कोहनियां मुड़ी होनी चाहिए।
  5. पेट कसा होना चाहिए।
  6. पीठ सीधी होनी चाहिए।
  7. पैर एंडी से पैर तक आसानी से घूमने चाहिए।

निष्कर्ष

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने Benifit of morning walk-पैदल चलने के फायदे। या ब्रिस्क वॉक के फायदों को अच्छी तरीके से आप लोगों के सामने सरल शब्दों में पेश किया है। जिससे कि हमारे पाठक साथी अपने शरीर में होने वाली तमाम जानलेवा बीमारियों। जैसे कि हृदय रोग, रक्तचाप, ब्लड शुगर, मानसिक रोग, जोड़ों का दर्द आदि आदि। बीमारियों के बचाव में इस बताए गए ब्रिस्क वॉक को आजमा कर।आप अपने शरीर को रोग मुक्त रख सकते हैं। व अच्छी काया को इंजॉय कर सकते हैं।

4 thoughts on “Benifit of morning walk- पैदल चलने के फायदे/तरीका”

Leave a Comment

%d bloggers like this: