शहद के फायदे व नुकसान

मधुमक्खियों के द्वारा लाखों फूलों के रसों को चूस कर जो चासनी बनाई जाती है। उसे हम शहद के नाम से जानते हैं। यह खाने में अत्यंत ही मीठा व स्वादिष्ट होता है। इसका रंग हल्के पीले कलर का होता है। यह हमारे लिए अमृत के समान है। क्योंकि शहद के अंदर हमारे शरीर को पोषण देने वाले बहुत से अनमोल विटामिंस खनिज, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, फाइबर, आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। शहद में उपलब्ध इन खूबियों के कारण इसके लगातार नियमित मात्रा में सेवन करने से हमारा शरीर तमाम तरह के रोगों से महफूज रहता है। इसके अतिरिक्त इस अमृत रूपी शहद के सहयोग से तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। जिनका सेवन हम अपनी सुंदरता को निखारने में करते हैं। इसीलिए आज हम इस लेख के माध्यम से शहद के फायदे व नुकसान के विषय में सरल शब्दों में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए आगे बढ़ते हैं।

शहद के फायदे व नुकसान फोटो क्रेडिटwww.pixel.com

शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

शहद स्वाद व सुगंध में बेमिसाल होने के साथ-साथ इसके अंदर हमारे शरीर को पोषण देने वाले। तमाम तरह के अनमोल खनिज विटामिंस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अक्सर लोग शहद को केवल एक खाने की चीज समझते हैं। और इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों से अनजान रहते हैं। इसीलिए हम अपने तमाम साथियों की जानकारी में वृद्धि के लिए आगे जानते हैं। कि शहद में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इस प्रकार हैं

  • कार्बोहाइड्रेट
  • नियासिन
  • विटामिन B6
  • विटामिन C
  • लेक्टोज
  • राइबोफ्लेविन
  • अमीनो एसिड
  • शुगर
  • कैलोरी
  • ग्लूकोज
  • सुक्रोज
  • माल्टोज

शहद के औषधीय गुण

शहद हमारे शरीर के बहुत से रोगों को दूर करने मैं सार्थक परिणाम देता है। शहद के नियमित व संयमित सेवन से हम त्वचा में निखार लाने, घाव भरने में ,पाचन तंत्र मजबूत करने,इम्यूनिटी पावर बढ़ाने, एंटीबैक्टीरियल ,एंटीसेप्टिक एवं वजन कम करने के लक्ष्य को हम आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आयुर्वेद विज्ञान में शहद की खूबियों को जानने के लिए बहुत से शोध हुए हैं।हजारों साल पहले से शहद का उपयोग आयुर्वेद में होता आ रहा है। अपने जमाने के तमाम जाने-माने वैध हकीमों ने अपने नुस्खों में इसका इस्तेमाल करके गंभीर रोगों को दूर करने का काम किया है। इसीलिए आयुर्वेद विज्ञान में शहद को अमृत माना गया है। क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है।

शहद के फायदे इन हिंदी

वैसे तो शहद बहुत सी बीमारियों से हमारे शरीर को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके फायदे की यदि लिस्ट बनाई जाए तो वह काफी लंबी हो जाएगी। यहां पर हम सिर्फ शहद के कुछ खास फायदों से आप सबको अवगत कराएंगे। जैसा कि आप पहले ही पढ़ चुके हैं की शहद मैं एंटीसेप्टिक, फ्रेकटोज, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर को संक्रमण की बीमारियों से बचाव करने, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, स्किन की चमक दमक को बढ़ाने वजन कम करने, शरीर पर लगने वाले जख्मों को जल्दी भरने एवं कब्ज से राहत दिलाने मैं काफी मददगार साबित होते हैं। आगे हम विस्तार से बताएंगे कि शहद की सहायता से हम किन-किन बीमारियों से अपने शरीर की सुरक्षा कर सकते हैं।

खांसी से आराम

सर्दियों के मौसम में या वैसे ही अक्सर हमारे शरीर को ठंड लग जाती है। जिसके कारण हमेंजुकाम हो जाता है। और खांसी आने लगती है।शहद के अंदर पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को पतला कर देते हैं।जिससे हमें सूखी खांसी में जल्द आराम मिल जाता है।

सेवन विधि- सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है। इसके अलावा अदरक और शहद से तैयार शरबत पीने से सभी तरह की खांसी मैं त्वरित लाभ मिलता है।

वजन कम करने में सहायक

वजन कम करने में शहद अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अंदर पाए जाने वाले तमाम बहुमूल्य औषधीय गुण। हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को एवं वर्षों से जमे हुए फालतू के सफेद चर्बी को पिघला देते हैं। जिसकी वजह से शहद की सहायता से हम अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं। एवं हार्ट अटैक की संभावनाओं को कुछ फ़ीसदी तक कम कर सकते हैं।

सेवन विधि- सुबह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक से दो चम्मच शहद ले सकते हैं। यदि चाहे तो इस में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। बस एक बात का ख्याल रखें इस पेय को पीने के बाद आधा घंटे तक कुछ ना खाए पिए।

वजन कम करने का उपाय

कब्ज से राहत

तमाम शोध अध्ययनों से जानकारी प्राप्त हुई है। कि कब्ज रोगियों के लिए शायद एक दवा के समान है। क्योंकि यह शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करता है। जिसके कारण हमें गैस की समस्या से, पेट फूलने एवं कब्ज से त्वरित राहत प्राप्त होती है।

सेवन विधि- रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक से दो चम्मच शहद को मिलाकर पीने से लाभ मिलता है

शहद के फायदे त्वचा के लिए

शहद में कई प्रकार के विटामिंस ,खनिज, मिनरल्स पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं। इसके साथ साथ शहद को चेहरे पर लगाने से यह चेहरे की आसपास की गंदगी को सोख लेती है। जिसके कारण ये हमारी त्वचा की नमी को बरकरार रखती है। इसके साथ-साथ यह हमारे चेहरे की स्किन को हाइड्रेट भी कर देती है।इसीलिए आज के मॉडर्न युग में शहद का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में अक्सर देखने को मिलता है। जानकार लोग अपने घरों पर ही शहद एवं अन्य लाभकारी गुणों से संपन्न फ्रूट ,आयल, मुल्तानी मिट्टी आदि को मिलाकर फेस पैक बना लेते हैं। जिसे अपने चेहरे पर लगाकर चेहरे की त्वचा को साफ सुंदर दमकता हुआ बनाए रखते हैं।

सेवन विधि- शहद को हम सीधे अपने चेहरे की त्वचा पर रात में सोने से पहले या दिन में किसी वक्त लगा ले। और उसको करीब आधा घंटे तक अच्छी तरह से सूखने दें। सूख जाने पर चेहरे को साफ नॉर्मल पानी से ठीक से धुले।हफ्ते में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

घाव भरने में मददगार

शहद की सहायता से शरीर के क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत एवं शरीर में लगे हुए घाव को जल्दी भरा जा सकता है। क्योंकि इसके अंदर फेनोलिक एसिड, लिसोजाइम, फ्लेवोनॉयड, एंटीबैक्टीरियल गुण एवं एंटीसेप्टिक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो घाव को भरने एवं कोशिकाओं की मरम्मत करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं। प्रयोग विधि– शरीर के प्रभावित स्थान पर शहद को सीधे लगाएं, लगाने पर यदि जलन महसूस हो तो गुलाब जल के साथ में मिलाकर लगाएं। जल्दी लाभ मिलेगा।

मुंहासे दूर करने में उपयोगी

युवा अवस्था में अक्सर हमारे चेहरों पर मुहासे हो जाते हैं।जो देखने में काफी ज्यादा खराब लगते हैं। लेकिन यदि हम शहद का नियमित इस्तेमाल अपने चेहरों पर करें तो। इस समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं। क्योंकि शहद के अंदर जाइलोज और सुकून पाए जाते हैं। जो वाटर एक्टिविटी को कम कर देते हैं।इसके अलावा शहद में एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। जो बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक साबित होते हैं। लगाने की विधि– रात में सोने से पहले मुहांसों पर किसी साफ कॉटन से शहद का लेपन कर लें। रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।

शुगर कंट्रोल करने के उपाय

ज्यादा शहद खाने के नुकसान

जैसा कि हम लोग जानते हैं की किसी भी चीज को अदि आवश्यकता से अधिक खाया पीया जाए।वो चाहे कितना ही लाभकारी क्यों ना हो। वो हमारे शरीर के लिए परेशानियां पैदा कर देते हैं। इसीलिए शहद का ज्यादा इस्तेमाल भी शरीर के लिए उचित नहीं है। अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी, मचली ,डायरिया जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसीलिए हमें 1 दिन में दो से तीन चम्मच शहद का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सावधानियां

शहद का इस्तेमाल हमें सावधानीपूर्वक करना चाहिए। क्योंकि यह फायदेमंद होने के साथ-साथ कुछ मामलों में नुकसानदेह भी साबित होता है। इसीलिए हमें इसके सेवन करने से पहले कुछ बातों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है।जानकारियां इस प्रकार से हैं-

  • देसी घी और शहद को एक समान मात्रा में कभी भी इस्तेमाल ना करें।क्योंकि यह विरुद्ध आहार की श्रेणी में आता है।ऐसा करने से हमें गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
  • ब्लड प्रेशर यदि कंट्रोल में हो तो इस्तेमाल करें वरना इस्तेमाल ना करें
  • 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद ना खिलाए
  • गर्म पानी के साथ या पानी में उबालकर शहद का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि यह विरुद्ध आहार की श्रेणी में आता है।इस तरीके के इस्तेमाल से घातक नुकसान हो सकता है।
  • औरतों में प्रेगनेंसी के समय डॉक्टर के सलाह पर ही इस्तेमाल करें।
  • जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील श्रेणी में आती है। उनको सीधे शहद से परहेज करना चाहिए।
  • जिन लोगों को ब्लड शुगर है उन्हें शहद से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसके अंदर शुगर व ग्लूकोज पाए जाते हैं

शहद किस तरह खाना चाहिए

वैसे तो शाहरुख को खाने के कई तरीके हैं लेकिन यदि हम इसको बताए गए सही तरीके से खाते हैं तो अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं प्रतिदिन एक से दो चम्मच सीधे तौर पर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं शहद को गुनगुने पानी के साथ में सुबह खाली पेट इस्तेमाल कर सकते हैं शहद को गुनगुने दूध के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं( वजन घटाने के उद्देश्य से) शहद को रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध या पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं

%d bloggers like this: