7 दिन में 4 इंच लंबाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे height increase tip’s

किसी भी व्यक्ति को आकर्षक और सुंदर बनाने में शरीर की लंबाई की महती भूमिका रहती है।कम हाइट वाले इंसानो की तुलना में ज्यादा हाइट वाले इंसानो में आत्मविश्वास का ग्राफ अधिक देखने को मिलता है, इस बात की पुष्टि कई तरह के अध्ययन में जाहिर हो चुकी है।यदि आप या आपके किसी परिचित को कम लम्बाई की वजह से तमाम तरह की अड़चने व मुश्किलें पेश आ रहीं हैं, तो अब आज से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको lambai badhane ke nuskhe in hindi के इस ब्लॉग पोस्ट में रुकी हुई हाइट को कैसे बढएँ?,4 से 5 इंच हाइट को कैसे बढायें,इसके साथ साथ 18 साल के बाद हाइट बढ़ाने की दवा की विस्तृत जानकारी आपको सरल शब्दों में प्रदान की जाएगी।तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं 7 दिन में 4 इंच लम्बाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे के विषय में-

लम्बाई काम होने के कारण

व्यक्ति के शरीर की लंबाई कम होने के पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार होते हैं।अधिकांशतः ये देखने मे आया है कि जिन लोगो के माता पिता के शरीर की हाइट कम होती है,तो उनसे जन्म लेने वाली सन्तानों के शरीर की लम्बाई भी अधिकतर कम ही होती है।उपरोक्त समस्या को मेडिकल की भाषा में अनुवांशिक दोष माना जाता है।इसके अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति के शरीर को जब बचपन में उचित पोषक तत्व नही मिल पाते हैं तो ऐसे लोगों के शरीर की लम्बाई रुक सी जाती है।गलत दिनचर्या,गलत तरीके से उठना बैठना तथा सोना,मानसिक तनाव व अवसादग्रस्त रहने के अलावा कम नींद के कारण भी शरीर की बढ़ती हुई लम्बाई रुक जाती है।लम्बाई कम होने के कारण व्यक्ति का I.Q लेबल (आत्मविश्वास)का ग्राफ काफी कम हो जाता है जिसके कारण अधिकतर लोग अपने आप से कुंठित रहने लगते हैं।

अनुवांशिक कारणों से कम होने वाली हाइट को सर्जरी के माध्यम से ही थोड़ा बहुत बढ़या जा सकता है, लेकिन जिन लोगों के शरीर की लम्बाई पोषक तत्वों या किसी अन्य कारणों से कम हुई है,उन लोगों के लिये ये लेख काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है क्योंकि इस लेख में नीचे बताये जा रहे बहुमूल्य तरीकों को अमल में लाकर ऐसे लोग अपने शरीर के हाइट को अपने मन मुताबिक बढ़ा सकते हैं।

7 दिन में 4 इंच लम्बाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे

आपने अपने शहरों गांवों की दीवारों पर तथा बहुत से पत्र पत्रिकाओं में व अन्य कई तरह के प्रचार माध्यमों,टी वी चेनलों पर अक्सर 1 हफ्ते में 5 इंच हाइट कैसे बढ़ाएं जैसे लोकलुभावन प्रचार को देखते रहते हैं।मैं अपने पाठक साथियों को इस लेख के माध्यम से आगाह करना चाहता हूँ कि वो ऐसे किसी भी नीम हकीम व प्रचरों के चक्कर में पड़कर अपना बेशकीमती समय और धन नष्ट न करें।किसी भी तरीके से इतने कम समय में लम्बाई को बढ़ाना असम्भव है।शरीर की लम्बाई को बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू फार्मूले व दवाइयां उपलब्ध हैं जिनके उपयोग से धीरे धीरे लम्बाई को बढ़ाया जा सकता है। नीचे लेख में ऐसे ही कुछ लम्बाई बढ़ाने का आसान तरीका बताये जा रहे हैं जिनका उपयोग लम्बाई बढ़ाने में अत्यधिक कारगर साबित होता है।

उठने बैठने का सही तरीका अपनाएं

उठने बैठने चलने फिरने तथा सोने के तरीकों से भी शरीर की लंबाई पर फर्क पड़ता है शरीर को ज्यादा देर तक झुकाव की मुद्रा में ना रखें, कंप्यूटर लैपटॉप पर कार्य करते हुए सही मुद्रा में बैठे, सोने के समय दाहिने साइड करवट लेकर आराम से सोए आदि आदि।यदि शरीर को हमेशा सही मुद्रा में रखा जाए तो शरीर की लंबाई धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

अच्छी खुराक

height badhane ke nuskhe in hindi- के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले पोष्टिक भोजन का इस्तेमाल करने वाले लोगों का शरीर हमेश स्वस्थ बना रहता है,जिसकी वजह से शरीर के सारे अंगों का सतत विकास होता रहता है, शरीर की लम्बाई भी जिनमें से एक है।डॉक्टर तथा वैध के द्वारा लोगों को हमेशा ये बताया जाता है कि भोजन के रूप में मछली,दूध,शहद, हरे पत्ते दर सब्जियां, शकरकंद,फाइबर युक्त खुराक हमेशा इस्तेमाल करें।

अच्छी नींद

6 या 7 घण्टों की एक अच्छी नींद शरीर से दिन भर की थकान ,चिंता,अवसाद को पूरी तरह से समाप्त करके शरीर को फुल आराम देती है।चिंता तनाव अनिद्रा के समाप्त हो जाने पर शरीर के विकास की प्रकिया काफी तीव्र हो जाती है,जिससे हमारे और आपके शरीर की लम्बाई भी बढ़ने लगती है।कई तरह के अध्ययन से ये बात भी साबित हो चुकी है कि दिन की तुलना में रात को सोते समय शरीर के विकास की रफ्तार बहुत ही तेज होती है।इसलिये हमें ओर आपको चाहिए कि रात को अपने इलेक्ट्रॉनिक सामानों(मोबाइल आदि) को बंद करके जल्दी सो जाना चाहिए।

7 दिन में 4 इंच लम्बाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे- व्यायाम

हाइट बढ़ाने की एक्सरसाइज फोटो
हाइट बढ़ाने की एक्सरसाइज फोटो

शरीर में उतपन्न होने वाली बहुत सी परेशानियों का हल व्यायाम तथा योगासनों के द्वारा किया जा सकता है।व्यायाम करने से शरीर के अंदर ब्लड सर्कुलेशन का ग्राफ बढ़ जाता है और शरीर के सभी अंगों में रक्त प्रवाहित होने लगता है।शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ढीक रहने पर व्यक्ति का शरीर स्वंय अपना विकास तेजी से करने लगता है,सभी अंगों के विकास के साथ साथ लम्बाई भी तेजी से बढ़ने लगती है।व्यायाम के रूप में आप मोर्निंग वाक, स्विमिंग, रस्सी कूद,एवं किसी पाइप को पकड़ कर लटकना आदि कर सकते हैं।

रुकी हुई हाइट को कैसे बढ़ायें

सप्लीमेंट के द्वारा शरीर की लम्बाई बढ़ायें-ऊपर बताये गए उपायों के द्वारा यदि आप की हाइट में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी होती हुई नही दिखाई पड़ रही है,तो आपको मार्केट में उपलब्ध कई तरह के लम्बाई बढ़ाने वाले सप्लीमेंट की आवश्यकता पड़ती है।इन सप्लीमेंट में शरीर को पोषण देने वाले तमाम तरह के तत्व,खनिज पदार्थ सन्तुलित मात्रा में मौजूद रहते हैं।नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इन सप्लीमेंट्स का उपयोग बॉडी के अंदर उत्प्रेरक का काम करता है,जिससे मात्र कुछ ही दिनों में बॉडी की हाइट में कुछ अंतर दिखाई देने लगते हैं।

दूध से 6 इंच हाइट कैसे बढ़ाए?

दूध मानव समेत बहुत से जीव जंतुओं का प्रथम आहार माना गया है।दूध में सभी प्रकार के विटामिन्स मिनरल्स एवँ खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में बाये जाते हैं जो शरीर को संतुलित पोषण प्रदान करने का काम करते हैं।दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर का कद बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम करता है।जब शरीर को दूध के द्वारा सम्पूर्ण पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं,तो शरीर का सम्पूर्ण विकास तेजी से होने लगता है, जिसमें से लम्बाई भी एक है।ताजे व ओरिजनल दूध के नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में 6 इंच तो नहीं लेकिन शरीर की कुछ इंच लम्बाई को आसानी से बढ़ा सकते है।दूध पीने का सही समय सुबह में और रात को सोने से पहले का है।

दूध के फायदे एवं नुकसान

अंडे से 1 हफ्ते में 4 इंच हाइट कैसे बढ़ाए?

अंडा शरीर के कद को बढ़ाने का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए अकसर बहुत सारे डॉक्टर हमें अंडे को भोजन के रुप मे इस्तेमाल करने की सलाह हमेशा देते रहते है।यदि आप भी अपने कद को कम समय मे तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप के लिये ये अंडा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।अंडा कम लागत में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाला इनर्जी का बहुमूल्य स्रोत है।इस समय एक अंडे की कीमत करीब 8 से 10 रुपयों के बीच में है। बहुत से नीम हकीम ये कहते हुए अक्सर मिल जाते हैं, कि अंडे के इस्तेमाल से 1 हफ्ते में में 4 इंच हाइट को बढ़ाया जा सकता है,यदि ऐसा आपसे कोई कहता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि ऐसे लोग झूट बोलकर अपनी दुकान चलाने वाले लोग हैं।1 हफ्ते में 4 इंच हाइट को बढ़ाना केवल और केवल सर्जरी के द्वारा ही सम्भव है।

निष्कर्ष

लेख में ऊपर बताये गए उपायों से शरीर के कद को कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है।लेकि जो लोग अचानक से मात्र कुछ ही दिनों में लम्बाई को बढ़ाने का दावा करते है,उनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Comment

%d bloggers like this: